Home / Uncategorized / अम्बाला शहर नगर निकाय चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कुछ कार्यकर्ताओं एवं आवेदकों द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ना गंभीर अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधि मानी गई है।

अम्बाला शहर नगर निकाय चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कुछ कार्यकर्ताओं एवं आवेदकों द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ना गंभीर अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधि मानी गई है।

पार्टी अनुशासन को सर्वोपरि मानते हुए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार ऐसे सभी मामलों में कड़ा निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में निम्नलिखित व्यक्तियों को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

निष्कासित सदस्यों की सूची इस प्रकार है:

वार्ड 3: साहिल शर्मा (कार्यकर्ता)

वार्ड 3: अमन शर्मा (मंडल IT प्रमुख)

वार्ड 5: रविंदर गुप्ता (कार्यकर्ता)

वार्ड 15: कृष्ण कुमार लखन (कार्यकर्ता)

वार्ड 18: प्रेम भाटिया (कार्यकर्ता)

वार्ड 18: दलजीत भाटिया (कार्यकर्ता)

वार्ड 18: असीम अग्रवाल (कार्यकर्ता)

वार्ड 19: संजय लाकड़ा (पूर्व जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा)

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा और भविष्य में भी अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह जानकारी जिला अध्यक्ष मनदीप राणा द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।