पूर्व मंत्री असीम गोयल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए नागरिक अस्पताल अम्बाला शहर के नजदीक निर्माणाधीन 100 से 200 बैड के अस्पताल का कार्य, राजकीय महाविद्यालय सैक्टर 10 अम्बाला शहर के कार्य बारे, वीएलडीए कॉलेज, टीबी अस्पताल, डाक्टरों के आवास के साथ-साथ अन्य परियोजनाओं से सम्बन्धित कार्यों की वास्तविकता जांचते हुए सम्बन्धित विभाग व एंजैसी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि इन कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करें और समयबद्ध तरीके से उन्हें पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करवाएं। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल ने पूर्व मंत्री को अवगत करवाते हुए बताया कि नागरिक अस्पताल के ग्राउंड फलोर के तहत फिनिशिंग का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। फस्र्ट फलोर के तहत भी कार्य प्रगति पर जारी है। पूर्व मंत्री ने सम्बन्धित को निर्देश दिए कि इस कार्य में लेबर की संख्या बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाना सुनिश्चित करें।
बैठक के क्रम में पूर्व मंत्री ने राजकीय महाविद्यालय, वीएलडीए कालेज के साथ-साथ अन्य कार्यों की भी प्रगति जानते हुए इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द इन परियोजनाओं को पूरा करवाकर जनता को समर्पित किया जा सके। पूर्व मंत्री ने इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सडकों से सम्बन्धित कार्यों की प्रगति जानते हुए उन्हें निर्देश दिए कि सडकों पर जो भी पैच वर्क का कार्य किया जाना है उस कार्य को करना सुनिश्चित करें और यह भी ध्यान रखें कि सडकों पर जैबरा क्रासिंग, सफेद पट्टी के साथ-साथ जो भी अन्य कार्य है उसे करवाना सुनिश्चित करें। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि 24 स्वीकृत सडकों में से 10 के टैंडर खुल चुके हैं तथा 14 के फलॉट हो चुके हैं।
पूर्व मंत्री ने बैठक के दौरान ओल्ड दिल्ली रोड़ के दोनों तरफ नाले से सम्बन्धित कार्य को किए जाने बारे भी जानकारी ली और कहा कि इस कार्य के तहत रूपरेखा बनाकर जल्द से जल्द इसे शुरू करवाएं। कार्यकारी अभियंता कर्णवीर सिंह ने बताया कि इस कार्य के तहत रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके साथ-साथ नगर निगम कार्यालय, मल्टी लेवल पार्किंग, महावीर पार्क, बाल भवन के साथ-साथ अन्य कार्यों से सम्बन्धित जानकारी लेते हुए पूर्व मंत्री ने इन कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर पूर्व मंत्री ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि शहर जल भराव से मुक्त होना चाहिए इसके लिए जहां पर भी नए डिस्पोजल बनाने के लिए जगह चिन्हित करनी है या एसटीपी की क्षमता बढ़ानी है उस कार्य को भी करें। उन्होने कहा कि जल भराव से निपटने के लिए समय-समय पर कार्य भी किए जा रहे हैं। उन्होंने सम्बन्धित को कहा कि जल भराव की स्थाई समस्या के समाधान के लिए हमें कार्य करना है और इसके लिए जो भी कार्य किए जाने है उसे करवाना है।
पूर्व मंत्री ने बैठक के दौरान मिशन अम्बाला के तहत अम्बाला शहर में किए जाने वाले कार्यांे जैसे जगमग अम्बाला, ग्रीन अम्बाला, पार्कों का रख-रखाव, अम्बाला की दीवारों पर अम्बाला को जानो से सम्बन्धित कृतियां बनवाने, सडकों का सौन्दर्यकरण करने के साथ-साथ अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा करते हुए सम्बन्धित को कहा कि इन सभी कार्यों के लिए बेहतर रूपरेखा तैयार करते हुए कार्य करना है ताकि अम्बाला शहर ओर सुंदर एवं विकसित हो सके।
इस मौके पर कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता कर्णवीर, कार्यकारी अभियंता सुमित मलिक, कार्यकारी अभियंता हरीश गोयल, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।






