(राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष से मिला प्रतिनिधिमंडल)
आज राष्ट्रीय जाट महासभा भारत का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन सरोहा के नेतृत्व में भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी (महामंडलेश्वर श्री निरंजनी अखाड़ा) से केंद्रीय सेवा में जाट आरक्षण को लेकर मुलाकात की, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि यह मांग वास्तव में सही है आयोग इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई करेगा ।।
प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन सरोहा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी श्री गजेंद्र सिंह नीलकंठ जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री अजय पाल प्रमुख जी,उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री ऋषि पाल सिंह नैन जी मौजूद रहे ।।





