भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ के सौजन्य से तथा उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेड क्रॉस सोसाइटी अंबाला के निर्देशन में जिला स्तरीय पांच दिवसीय यूथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन एस ए जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबाला शहर में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री दर्शन कुमार उपमंडल अधिकारी नागरिक अंबाला शहर ने शिरकत की। उन्होंने कहा शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानव सेवा, सामाजिक दायित्व एवं आपदा के समय सहायता की भावना को विकसित करना रहा।
शिविर के समापन समारोह में उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उत्साह एवं सेवाभाव की सराहना की।
श्रीमती विजयलक्ष्मी सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी अंबाला ने बताया किइस प्रशिक्षण शिविर के दौरान विद्यार्थियों को रेड क्रॉस की विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों, मानव सेवा, प्राथमिक सहायता रक्तदान बुजुर्गों व जरूरतमंदों की सहायता, नशा विरोधी जागरूकता, टीबी उन्मूलन, यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा, साइबर अवेयरनेस सिक्योरिटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। गया। शिविर में विद्यार्थियों को दुर्घटना के दौरान प्राथमिक सहायता का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्रतिभागियों को पौष्टिक आहार अपनाने का संदेश दिया
शिविर में विद्यार्थियों को खुशहाल जीवन के लिए अपनी क्षमता की पहचान, समस्याओं के समाधान तथा परिवार एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों तक अवश्य पहुंचाएं और मानव सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं।
शिविर क्षेत्र में नशा विरोधी जागरूकता रैली का आयोजन कर समाज को नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
शिविर में जिला अंबाला के 15 महाविद्यालयों से आए 120 प्रतिभागियों एवं काउंसलरों ने प्रत्येक गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया।






