अंबाला के समाजसेवी हर्ष साहनी ने अंबाला जिला के सभी पुलिस कर्मचारियों, सभी मीडिया कर्मियों,रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन पुलिस लाइन,अंबाला शहर में 24 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को सुबह समय 11 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया है।इस शिविर में मैक्स हॉस्पिटल मोहाली पंजाब के सहयोग से हृदय रोग, आंख, कैंसर, स्त्री रोग और अन्य चिकित्सा सेवाएँ निशुल्क प्रदान की जाएंगी, फिलाडेल्फिया मिशन अस्पताल डॉ. नलिनी कुनर, नेत्र रोग विशेषज्ञ, के द्वारा आंखों का चेकअप बिल्कुल निशुल्क किया जाएगा ,साथ ही दवाइयाँ भी निशुल्क में दी जाएंगी।डॉक्टर निखिल शर्मा ,जो शहर में एक प्रसिद्ध डेंटिस्ट हैं, ने भी इस शिविर में अपना अहम योगदान दिया है।हर्ष साहनी ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों को अक्सर तनाव का सामना करना पड़ता है, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है।शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में अंबाला रेंज माननीय आईजी पंकज नैन, अंबाला के माननीय एसपी श्री अजीत सिंह शेखावत और माननीय एएसपी उपासना उपस्थित रहेंगे।शिविर में 12 बजे सबके लिए नाश्ता भी रखा गया है।हर्ष साहनी ने मीडिया के माध्यम से सभी पुलिस कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों (पत्रकार बंधु )और उनके परिवार वालों से अपील की है कि यह मेडिकल कैंप आप लोगों के लिए है कृपया इस शिविर का लाभ उठाएँ।उन्होंने कहा कि यह अंबाला के लिए एक नई शुरुआत है और आगे भी ऐसे शिविर लगाए जाते रहेंगे।साथ ही, साहनी ने कहा कि डॉक्टर निखिल शर्मा डेंटिस्ट की तरफ से भविष्य में इलाज कराने पर 50% डिस्काउंट मिलेगा,”हर्ष साहनी ने मैक्स हॉस्पिटल मोहाली पंजाब ,फिलाडेल्फिया मिशन अस्पताल अंबाला,और डॉ. निखिल शर्मा का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से सभी अंबाला पुलिस और पत्रकार बंधुओं के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।”अंबाला के पुलिस अधिकारियों, रिटायर्ड कर्मचारियों और पत्रकार बंधुओं ने हर्ष साहनी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सभी अंबाला पुलिस और पत्रकारों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है।






