अमेरिका: अमेरिका के न्यू ऑरलियंस में मिसीसिपी नदी में एक अटलांटिक एस्फाल्ट टैंकर ने संतुलन खोने के बाद किनारे खड़े अमेरिकन हैरिटेज क्रूज को टक्कर मार दी। हादसे के बाद जहाज टेढ़ा होकर डूबने लगा। क्रूज में सवार 32 लोग घायल हो गए और करीब 130 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है…..



