Home / Uncategorized / आज अंबाला शहर की अनाज मंडी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में चेयरमैन श्री जसविंदर सिंह (मार्केट कमेटी) के नेतृत्व में वाइस चेयरमैन, कमेटी मेंबर्स एवं मंडी के आढ़तियों के साथ मिलकर लड्डू बांटकर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर पूरी मंडी में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

आज अंबाला शहर की अनाज मंडी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में चेयरमैन श्री जसविंदर सिंह (मार्केट कमेटी) के नेतृत्व में वाइस चेयरमैन, कमेटी मेंबर्स एवं मंडी के आढ़तियों के साथ मिलकर लड्डू बांटकर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर पूरी मंडी में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

इस खुशी के मौके पर हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री Aseem Goel एवं भाजपा जिला अध्यक्ष Mandeep Rana के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन को विशेष रूप से सराहा गया। उनके नेतृत्व में पार्टी को मिली इस ऐतिहासिक जीत को जनसमर्थन और विकास नीतियों की जीत बताया गया।

चेयरमैन श्री जसविंदर सिंह ने कहा कि यह विजय भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों, संगठन की मजबूत कार्यप्रणाली एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के प्रति जनता का अटूट विश्वास ही इस जीत का आधार है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी आढ़तियों एवं कमेटी सदस्यों ने भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और भविष्य में भी इसी प्रकार संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

— जारीकर्ता

चेयरमैन, मार्केट कमेटी

अंबाला शहर