अम्बाला 8 फरवरी :- अम्बाला की विलक्षण प्रतिभा की धनी होनहार बेटी दीक्षा मक्कड़ पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में अपनी पीएचडी की नियमित पढ़ाई कर रही है। इस दौरान दीक्षा ने नैट की 4 बार परीक्षा दी परंतु हर बार बढ़ती कट ऑफ से एक दो अंकों से सफल नहीं हो पा रही थी जिसको दीक्षा ने एक चैलेंज के तौर पर लिया और इस परीक्षा के लिए जी तोड़ मेहनत की और अंततः पांचवें प्रयास में मेहनत का फल मिला और न सिर्फ नैट परीक्षा उत्तीर्ण की अपितु जेआरएफ प्राप्त किया और यही नहीं अपने विषय में 100 परसैंटाइल प्राप्त कर पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना ही नहीं अपितु अपने परिवार और अम्बाला का नाम पूरे देश में चमकाने का कार्य किया। वर्ष में यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन) द्वारा दो बार नैट परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत गत माह पूरे देश में इस परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें दीक्षा मक्कड़ ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में इस परीक्षा में भाग लिया और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में नैट जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई करते हुए इस स उपलब्धि को हासिल कर लिया।
दीक्षा की इस उपलब्धि पर पिता राकेश मक्कड़ , माता शिखा के साथ सभी परिवार जनों, गुरूजनों ने जहां खुशी व्यक्त की है वहीं समाचार मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। इससे पूर्व दीक्षा ने कत्थक नृत्य क्षेत्र में भी अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं । 10वीं की परीक्षा में 10 सीजीपीए, 12वीं में साइंस विषय में 90% अंक और ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन में हर वर्ष अव्वल स्थान प्राप्त किया। अपनी इस उपलब्धि पर दीक्षा ने माता-पिता व गुरू जनों के साथ बाबा जी का धन्यवाद किया जिनके आशीर्वाद से यह संभव हो पाया है।





